सुरक्षित, नैतिक और जिम्मेदार इंटरनेट उपयोगकर्ता बनना सबकी जिम्मेदारी : एडीएम

इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम...

Feb 11, 2026 - 10:01
Feb 11, 2026 - 10:01
 0  3
सुरक्षित, नैतिक और जिम्मेदार इंटरनेट उपयोगकर्ता बनना सबकी जिम्मेदारी : एडीएम

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई गोष्ठी

चित्रकूट। इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम नमामि गंगे स्वप्निल यादव की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी हुई। इस मौके पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।

जिला सूचना विज्ञानं अधिकारी अविनाश पटेल ने बताया कि सुरक्षित इंटरनेट दिवस हर साल तकनीक और इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2026 में ‘स्मार्ट तकनीक सुरक्षित विकल्प और सभी चीजों के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग की खोज की थीम पर विश्व के लगभग 150 देशों में मनाया जा रहा है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जहाँ एआई शिक्षा एवं कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक है, वहीं इसके माध्यम से फैल रहे डीप फेक, डेटा प्राइवेसी उल्लंघन के खतरों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने जोर दिया कि किसी भी ।प् टूल का उपयोग करते समय व्यक्तिगत एवं संवेदनशील जानकारी साझा न करें। वित्तीय सुरक्षा के संबंध में बताया कि इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करते समय सदैव बैंक की आधिकारिक वेबसाइट एवं सुरक्षित नेटवर्क का ही प्रयोग करें। सार्वजनिक वाई फाई के माध्यम से वित्तीय लेनदेन करने से बचें तथा अपने पासवर्ड और पिन को समय पर बदलते रहें। उन्होंने अनजान लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी। साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करने का आह्वान किया। उत्तर प्रदेश पुलिस की साइबर सुरक्षा टीम से प्रशांत ने बताया कि ‘डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई वैधानिक प्रक्रिया नहीं है। यदि इस प्रकार की कोई कॉल प्राप्त होती है तो उसकी तुरंत सूचना दें। ताकि साइबर अपराधियों के खिलाफ उचित स्तर पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। एडीएम नमामि गंगे स्वप्निल यादव ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आहवान किया कि साइबर फ्राड से बचने के लिए जागरूक रहें। कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ इस जानकारी को साझा करें। परिवार के युवा सदस्यों को अनिवार्य रूप से जागरूक किया जाये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0