चिन्हित किए जाएंगें कांशीराम कालोनी के अवैध कब्जाधारक

डीएम पुलकित गर्ग के निर्देशों के अनुपालन में एडीएम न्यायिक अरूण कुमार यादव ने कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना अन्तर्गत...

Feb 3, 2026 - 12:44
Feb 3, 2026 - 12:45
 0  1
चिन्हित किए जाएंगें कांशीराम कालोनी के अवैध कब्जाधारक

एडीएम न्यायिक ने निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग के निर्देशों के अनुपालन में एडीएम न्यायिक अरूण कुमार यादव ने कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना अन्तर्गत लोढवारा में निर्मित आवासों का स्थलीय निरीक्षण किया।

योजना के अन्तर्गत निर्मित कुल 84 ब्लाकों में एक हजार आवास बने हुये हैं। जिन्हें वित्तीय वर्ष 2009-10 में आवंटित किये जा चुके हैं। स्थलीय निरीक्षण में पाया गया कि कुछ आवासों में आवंटित लाभार्थी रह रहे हैं तथा कुछ आवासों में अवैध लोग निवासरत हैं तथा कुछ आवासों में ताला बन्द हैं। अपर जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि डूडा, नपाप व आवास एवं विकास परिषद के अधिकरियों व कर्मचरियों द्वारा चार दिवसों में स्थलीय सत्यापन कर आवंटित लाभार्थियों एवं अवैध कब्जाधारकों की सूची बनाई जाये। स्थलीय निरीक्षण में पूर्व में अधिष्ठापित विद्युत पोल झुका हुआ एवं कुछ विद्युत ट्रान्सफार्मर खराब पाये गये। जिन्हें तत्काल ठीक कराये जाने के लिए अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड को निर्देशित किया गया।

अपर जिलाधिकारी ने पेयजल व्यवस्था के लिए बनाये गये ओवरहेड टैंक आदि का निरीक्षण किया। टैंक की सफाई के लिए जल संस्थान को निर्देश दिए। कांशीराम कालोनी में नियमित साफ-सफाई एवं सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाये जाने तथा प्रकाश व्यवस्था को सही रखने के लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया। अवर अभियन्ता को निर्देशित किया कि कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना लोढवारा के सभी नाला, नालियों एवं सड़को का भौतिक निरीक्षण करना सुनिश्चित करें और जो भी नालियां, सडके आदि मरम्मत करने योग्य हैं. उसका आगणन तैयार करें। निरीक्षण के दौरान ईओ लाल जी यादव, अवर अभियंता शुभम तिवारी, अवर अभियन्ता उप्र आवास एवं विकास परिषद निर्माण इकाई एवं अर्जुन सिंह सीएलटीसी इन्जीनियर एवं चन्दन सिंह पटेल सामुदायिक आयोजक डूडा मौजूद रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0