ग्रामोदय विवि की महिला टीम रस्साकसी प्रतियोगिता में बनी विजेता

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित खेल कार्यक्रम के अंतर्गत सम्पन्न रस्सा कसी प्रतियोगिता में विजयी हुई महात्मा गांधी...

Sep 2, 2025 - 10:13
Sep 2, 2025 - 10:14
 0  7
ग्रामोदय विवि की महिला टीम रस्साकसी प्रतियोगिता में बनी विजेता

चित्रकूट। राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित खेल कार्यक्रम के अंतर्गत सम्पन्न रस्सा कसी प्रतियोगिता में विजयी हुई महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की महिला टीम को कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा ने ग्रामोदय कैंपस वापस लौटने पर सम्मानित किया। टीम में छात्रा गरिमा सिंह, अरुंधती तोमर, अदिति तिवारी, कृति राजे सिंह, अनामिका द्विवेद्वी, मानसी द्विवेदी, गायत्री द्विवेदी, श्रेया तिवारी, पल्लवी झा, पूर्णिमा पसायत, तीकतारा प्रधान, माधवी राय, खुशी लोधी, अंजली त्रिपाठी, कनक त्रिपाठी, गंगा देवी, रोशनी सिंह आदि रही। टीम लीडर धनंजय सिंह और सुनीता सिंह ने प्रतियोगी टीम के प्रदर्शन वैशिष्ट्य को प्रस्तुत किया। सचिव खेल एवं प्रभारी शारीरिक शिक्षा डा विनोद कुमार सिंह ने आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0