ग्राम चौपाल में सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, ई-केवाईसी व आधार लिंक कराने पर जोर
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत पतौड़ा विकासखंड कर्वी के पंचायत सचिवालय प्रांगण में ग्राम चौपाल का आयोजन...
चित्रकूट। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत पतौड़ा विकासखंड कर्वी के पंचायत सचिवालय प्रांगण में ग्राम चौपाल का आयोजन अपर जिलाधिकारी चंद्रशेखर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
ग्राम चौपाल में समस्त विभागों ने शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। साथ ही यह भी अवगत कराया कि शासन की समस्त योजनाओं को प्राप्त करने के लिए अनिवार्य रूप से अपने बैंक खातों की ई-केवाईसी एवं आधार मोवाइल लिंकेज अनिवार्य रूप से करवा लें जिसमे शासन की सभी योजनाओं का लाभ खाते में सीधे प्राप्त हो सके। आवास के संबंध में समस्त ग्रामवासियों को अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सर्वे का कार्य संपन्न हो चुका है। शासन से धनराशि प्राप्त होने पर चरणबद्ध तरीके से सभी पात्र लाभार्थियों को आवास योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा। उपस्थित ग्राम वासियों के द्वारा राशन की मांग, फार्मर रजिस्ट्री, बिजली के खंभे, नाली निर्माण एवं जलापूर्ति के संबंध में समस्या से अवगत कराया गया। इस पर ममम्याओं को नोट किया गया। संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
