किसानो ने निकाली ट्रैक्टर मार्च तिरंगा यात्रा, सौपा दस सूत्रीय ज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राम सिंह राही के नेतृत्व में किसानो ने बुधवार को नवीन गल्ला मंडी परिसर कर्वी से कलेक्ट्रेट परिसर सोनेपुर...

Aug 14, 2025 - 10:21
Aug 14, 2025 - 10:22
 0  8
किसानो ने निकाली ट्रैक्टर मार्च तिरंगा यात्रा, सौपा दस सूत्रीय ज्ञापन

चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राम सिंह राही के नेतृत्व में किसानो ने बुधवार को नवीन गल्ला मंडी परिसर कर्वी से कलेक्ट्रेट परिसर सोनेपुर तक ट्रैक्टर मार्च तिरंगा यात्रा निकाली। किसानों की तिरंगा यात्रा मनमोहक रही। राष्ट्र गीतों के साथ परेड करते हुए भारत माता की जयकारे लगाते रहे। कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपति संबोधित दस सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौपा।

ज्ञापन में कहा कि बहुराष्ट्रीय कंपनियांे का देश से बहिष्कार किया जाए। कॉरपोरेट खेती बंद हो। अमेरिका के साथ समझौता नहीं चाहिए। अमेरिका द्वारा थोपे गए टैरिफ का विरोध करें। ऐसा न करने पर किसानों की आय और छोटे कृषि व्यवसायों को नुकसान पहुँचेगा। कहा कि नवंबर 2024 में घोषित नेशनल पॉलिसी फ्रेमवर्क ऑन एग्रीकल्चरल मार्केटिंग का उद्देश्य मंडियों, सरकारी मार्केट यार्डों का निजी पूंजी के साथ आधुनिकीकरण करना है। जिसमें अनाज की हैंडलिंग, भंडारण और फूड प्रोसेसिंग का मशीनीकरण शामिल है। जुलाई 2025 में घोषित नई नेशनल कोऑपरेटिव पॉलिसी ग्राम पंचायत स्तर पर एकल बिंदु बनाती है। जहाँ से किसानों को कर्ज, बीज, उर्वरक, कीटनाशक, खेती की सेवाएँ, जुताई, बुआई, सिंचाई, बिजली, स्प्रे, कटाई, खाद्यान्न की खरीद, भंडारण, बाजार संपर्क आदि मिलेंगे। ये लाभ कमाने वाली इकाइयां होंगी। जिनमें सदस्य लाभ में भागीदार होंगे न कि किसानों को उचित लाभ मिलेगा। सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी हो और सरकारी खरीद सुनिश्चित की जाए। समग्र कर्ज माफी हो। माइक्रो फाइनेंस कंपनियों द्वारा उत्पीड़न बंद किया जाए। बिजली क्षेत्र के निजीकरण का विरोध, स्मार्ट मीटर नहीं चाहिए। पुराने ट्रैक्टरों पर प्रतिबंध लगाने की सरकारी नीति को रद्द करें। उत्तर प्रदेश में प्राथमिक स्कूलों को बंद करने की नीति खत्म की जाए। न्ना जानवरों को गौशालाओं में संरक्षित करने में जिला प्रशासन विफल है। इसके लिए ठोस पहल होना चाहिए। कहा कि यदि जिला प्रशासन गंभीर नहीं हुआ तो बड़े आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन विवश होगा। इस मौके पर कल्याण सिंह, राजेश पांडेय, गोरेलाल पटेल, रामप्रसाद, राजा पटेल, लवकुश, श्रीधर पांडेय, रामजस यादव, दिनेश यादव, सुखदेव पाल, लवकुश प्रजापति, प्रकाश राजपूत, अशोक मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, माताबदल यादव, अरुण कुमार, दादूराम, सतराम यादव, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह सहित दर्जनो किसान मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0