जल महोत्सव एवं जल अर्पण दिवस पर हुए कार्यक्रम

जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखंड रामनगर स्थित ग्राम पंचायत खजुरिया खुर्द के ग्राम नोनमई में सिलौटा...

Mar 20, 2026 - 11:49
Mar 20, 2026 - 11:49
 0  3
जल महोत्सव एवं जल अर्पण दिवस पर हुए कार्यक्रम

जल संरक्षण की दिलाई गई शपथ

चित्रकूट। जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखंड रामनगर स्थित ग्राम पंचायत खजुरिया खुर्द के ग्राम नोनमई में सिलौटा मुस्तकिल पेयजल योजना के तहत जल महोत्सव एवं जल अर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान ग्राम में जन जागरूकता की विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें जल पदयात्रा एवं जागरूकता रैली निकाली गई। जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रदर्शन कर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण एवं जल प्रबंधन के विषय में जागरूकता बैठक आयोजित कर ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई तथा महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जल प्रबंधन में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त जल श्रृंगार कार्यक्रम के अंतर्गत जल स्रोतों की साफ सफाई एवं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मेरी पंचायत ऐप के माध्यम से ग्राम की जल योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई। ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए सामूहिक जल प्रतिज्ञा दिलाई गई। कार्यक्रम में जल बंधन एवं जल अर्पण जैसे प्रतीकात्मक आयोजनों के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जनसामान्य की सहभागिता सुनिश्चित की गई। हर घर जल” के लक्ष्य के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। इस अवसर पर जल सखी, नल जल मित्र एवं सक्रिय ग्रामवासियों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अविनाशचन्द्र द्विवेदी व अपर जिलाधिकारी एवं ब्लॉक प्रमुख मौजूद रहे। विधायक ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए जल का समुचित उपयोग करने, वर्षा जल संचयन को अपनाने एवं जल स्रोतों की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया। सिलौटा मुस्तकिल पेयजल योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत खजुरिया खुर्द के विभिन्न राजस्व ग्रामों में घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। जिनमें खजुरिया खुर्द में 225, चहटा में 61 तथा नोनमई में 60 नल कनेक्शन स्थापित किए जा चुके हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0