11 मडलो के 852 बूथो पर डा भीमराव अंबेडकर की मनाई गई जयंती
भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य के नेतृत्व मे सभी 11 मडलो के 852...

सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध डा अम्बेडकर ने चलाया था अभियान: महेंद्र कोटार्य
चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य के नेतृत्व मे सभी 11 मडलो के 852 बूथो पर डा भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य ने कहा कि भीमराव रामजी आंबेडकर डा भीमराव अम्बेडकर नाम से लोकप्रिय भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्र, राजनीतिज्ञ, लेखक और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित आंदोलन को प्रेरित किया और दलितों में होने वाले समाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। उन्होंने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया था। बाबा साहब स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने कहा कि बाबा साहब को समाज सुधारक एवं दलित चिंतक के रूप में याद किया जाता है। बाबा साहब ने संविधान में दलितों, शोषितों, वंचितों को आरक्षण देकर उनको समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया।
पूर्व विधायक आनंद शुक्ला ने कहा कि बाबा साहब को सभी राजनीतिक दलों ने सिर्फ वोट के रूप में प्रयोग किया किन्तु जबसे भाजपा की सरकार बनी तब वास्तविक सम्मान बाबा साहब को मिला है। इस मौके पर आलोक पांडेय, अश्विनी अवस्थी, राजेश जायसवाल, आनन्द पटेल, मनोज तिवारी, प्रेमलाल बाल्मीकि, राजेश्वरी द्विवेदी, हीरो मिश्रा, रवि गुप्ता, संजय पांडेय सहित सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






