डॉ बीके जैन को फिल्म अभिनेत्री ने किया सम्मानित

गोल्डन स्पैरो संस्थान नई दिल्ली द्वारा श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं निदेशक डॉ. बीके जैन को उनके पाँच...

May 23, 2025 - 12:56
May 23, 2025 - 12:57
 0  71
डॉ बीके जैन को फिल्म अभिनेत्री ने किया सम्मानित

डॉ जैन को मिला विजनरी इंडियन अवार्ड

चित्रकूट। गोल्डन स्पैरो संस्थान नई दिल्ली द्वारा श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं निदेशक डॉ. बीके जैन को उनके पाँच दशकों के अंधत्व निवारण एवं मानव सेवा के क्षेत्र में किये गए अभूतपूर्व कार्यों के लिए विजनरी इण्डियन अवार्ड से नई दिल्ली में आयोजित विशिष्ट सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर आयोजक संस्था के निदेशक डॉ. तिलक तंवर एवं डॉ. आरती मल्होत्रा की उपस्थिति में फिल्म अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने यह पुरुस्कार प्रदान किया। यह पुरस्कार देश के विभिन्न पर प्रान्तों  में सेवा के क्षेत्र में दूरगामी विचार एवं दीर्घकालिक तथा चुनौतीपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक सम्पादित करने वाले विशेष व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0