जिला जज ने मध्यस्थता के लिए वाद संदर्भित करने को किया प्रेरित
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा नई दिल्ली तथा मीडिएशन एवं कंसीलियेशन प्रोजेक्ट कमेटी सर्वोच्च न्यायालय के...

चित्रकूट। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा नई दिल्ली तथा मीडिएशन एवं कंसीलियेशन प्रोजेक्ट कमेटी सर्वोच्च न्यायालय के तत्वावधान में राष्ट्र में चलाये जा रहे राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज राकेश कुमार त्रिपाठी ने न्यायालय परिसर में संचालित मध्यस्थता केन्द्र का निरीक्षण एवं अधिवक्ता मध्यस्थगण की बैठक आहूत की गयी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव वर्णिका शुक्ला ने बताया कि जनपद न्यायाधीश ने सभी अधिवक्ता मध्यस्थगणों को अधिक से अधिक संख्या में मध्यस्थता के लिए सन्दर्भित वादों को सफल किये जाने के लिए प्रेरित किया गया। निर्देशित किया कि प्रत्येक अधिवक्ता मध्यस्थ राष्ट्र के प्रति समर्पित मध्यस्थता अभियान को सफल बनाने के लिए पक्षकारों के मध्य अधिक से अधिक वार्ता कराते हुये वादों को सफल करने का प्रयास करें। इस अवसर पर अधिवक्ता मध्यस्थगण नरेन्द्र करवरिया, भोला शंकर, राहुल शर्मा, ननकूराम यादव, रवीशंकर, मुन्नालाल उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






