कृषि आधारित जलवायु परिवर्तन पर बच्चों से किया संवाद

विकास पथ सेवा संस्थान द्वारा ग्राम सचिवालय अकबरपुर में एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया...

Apr 18, 2025 - 10:36
Apr 18, 2025 - 10:37
 0  7
कृषि आधारित जलवायु परिवर्तन पर बच्चों से किया संवाद

जल संरक्षण के लिए आयोजन किया जागरूकता अभियान

चित्रकूट। विकास पथ सेवा संस्थान द्वारा ग्राम सचिवालय अकबरपुर में एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय बच्चों के साथ कृषि आधारित जलवायु परिवर्तन विषय पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में कृषि आधारित जलवायु परिवर्तन विषय पर चेतना जागृत करना और जल संरक्षण की महत्ता को समझाना था।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ प्रभाकर सिंह ने बच्चों को सरल भाषा में जल बजट की अवधारणा समझाई और जल संरक्षण के व्यावहारिक उपाय बताए। उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन का सीधा असर खेती पर पड़ता है और बच्चों को इस विषय पर जागरूक करना आज की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण से जुड़े कई सवाल पूछे। डॉ सिंह ने सभी प्रश्नों का सहजता से उत्तर दिया और उन्हें दैनिक जीवन में जल बचत की प्रेरणा दी।

संस्थान की ओर से यह पहल न केवल बच्चों में जागरूकता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज को भी यह संदेश देती है कि सतत विकास के लिए हमें जल जंगल और जमीन की रक्षा करनी होगी।

कार्यक्रम में संस्थान कार्यकर्ता लवलेश सिंह सहित बच्चे व शिक्षक उपस्थित थे। उधर अकबरपुर और भारतपुर गांव का भ्रमण कर सोलर सिस्टम से सिंचाई करने के लिए किसानों को प्रेरित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0