21 मार्च तक मध्यस्थता अभियान की तिथि बढ़ी
उच्चतम न्यायालय तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार चलाये जा रहे राष्ट्र के प्रति मध्यस्थता अभियान के लिये वाद...
चित्रकूट। उच्चतम न्यायालय तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार चलाये जा रहे राष्ट्र के प्रति मध्यस्थता अभियान के लिये वाद चिन्हाकन की तिथि 21 मार्च तक विस्तारित किया गया है। जिसके सम्बन्ध में जनपद न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला ने समस्त न्यायिक अधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आहूत की। बैठक में राष्ट्र के प्रति मध्यस्थता अभियान 2.0 के लिये विभिन्न न्यायालयों से सन्दर्भित वादों की समीक्षा की गयी। जिसमें यह पाया गया कि अब तक कुल 850 वादों का चिन्हाकन किया गया। जिनमें 54 वादों में पक्षकारों के मध्य सुलह समझौता हो गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा न्यायिक अधिकारियों को अधिक से अधिक पत्रावलियां मध्यस्थता केन्द्र चित्रकूट में सन्दर्भित किये जाने के लिए निर्देशित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
