डीएम ने टीएचआर प्लांट का किया निरीक्षण

डीएम पुलकित गर्ग ने विकाराखंड मऊ के ग्रामसेसा सुबकरा में संचालित उम्मीद प्रेरणा लघु उद्योग का आकस्मिक निरीक्षण किया...

Feb 4, 2026 - 10:55
Feb 4, 2026 - 10:55
 0  1
डीएम ने टीएचआर प्लांट का किया निरीक्षण

प्लांट में गोदाम व गेंहू धुलाई के लिए कमरो का निर्माण कराने के दिए निर्देश

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने विकाराखंड मऊ के ग्रामसेसा सुबकरा में संचालित उम्मीद प्रेरणा लघु उद्योग का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।

डीएम ने टीएचआर प्लांट के निरीक्षण दौरान रखरखाव व साफ सफाई आदि का अवलोकन करते हुए संबंधित को समुचित साफ सफाई करने के लिए निर्देशित किया। प्लांट की अध्यक्षया मन्जू ने बताया कि प्लांट में कुल 20 महिलाएं कार्यरत है। एक शिप्ट में 10 महिलाए कार्य करती हैं। यह भी अवगत कराया गया कि दलिया बनाने के लिए 113 मैट्रिक टन प्रतिमाह लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 96.68 मैट्रिक टन का उत्पादन किया गया है। इस टी०एच०आर० प्लांट से विकास खण्ड मऊ एवं पहाड़ी के कुल 432 केन्द्र सम्बद्ध है। जिनमें से 402 केन्द्रों में दलिया वितरण किया जा चुका है। गेहू की धुलाई के बारे में पूछे जाने पर टीएचआर प्लांट में कार्यरत महिलाओं द्वारा बताया गया कि प्लांट से बाहर गेहूं की धुलाई की जाती है। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी मऊ को निर्देशित किया कि प्लांट पर वाटर हार्वेस्टिंग विकसित किया जाए। जिससे पानी संरक्षित हो सके। जल निकासी के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। प्लांट की बुक कीपर आकांक्षा गुप्ता द्वारा अभिलेखों का अवलोक कराया गया। जिसमें अद्यतन प्रविष्टि पायी गयी। सीसीटीवी कैमरे कियाशील पाये गये।

निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न सुव्यवस्थित ढंग से रखा हुआ नहीं मिला। जानकारी करने पर अवगत कराया गया कि यहाँ पर कोई गोदाम नहीं है। जिसके कारण खाद्यान्न सामग्री रखने में असुविधा हो रही है। डीएम ने क्रिटिकल गैप से टीएचआर प्लांट पर गोदाम का निर्माण कराये जाने के लिए प्राक्कलन तैयार कराकर शीघ्र अग्रेतर कार्यवाही किये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। साथ ही गेहूं धुलाई के लिए कक्ष का निर्माण कराये जाने के भी निर्देश दिये गये। खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये गये कि उपायुका स्वत्तः रोजगार से समन्वय कर यहां के संचालिकाओं को विकासखंड कर्वी के खोह में बने टीएचआर प्लांट का भ्रमण व निरीक्षण कराकर उन्हें जागरूक तथा अनुभव दिया जाए। इसी प्रकार टीएचआर खोह की संचालिकाओं को भी टीएचआर मऊ का भ्रमण निरीक्षण कराया जाये। इस दौरान नोडल अधिकारी बीएमएम अजय सिंह, सहायक विकास आईएसबी एवं खण्ड विकास अधिकारी मऊ उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0