डीएम ने पर्यटक सुविधा केन्द्र का किया निरीक्षण
डीएम पुलकित गर्ग ने जनपद में पर्यटन विभाग के अंतर्गत संचालित महत्वपूर्ण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। यह परियोजना हवाईअड्डे के समीप...
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने जनपद में पर्यटन विभाग के अंतर्गत संचालित महत्वपूर्ण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। यह परियोजना हवाईअड्डे के समीप देवांगना घाटी बॉर्डर में प्रस्तावित पर्यटक सुविधा केन्द्र डोरमेट्री निर्माण से संबंधित है। जिसका उद्देश्य जनपद में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण करना है। निरीक्षण के दौरान परियोजना स्थल पर कार्यों की प्रगति का गहन अवलोकन किया। संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता हर स्तर पर सुनिश्चित की जाए। प्लम्बिंग, फायर फाइटिंग एवं इलेक्ट्रिकल कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराए जाएं। फर्नीचर एवं फिर्निशिंग कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ करें। निर्माण स्थल पर प्रतिदिन एंट्री रजिस्टर का संधारण अनिवार्य रूप से किया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
