कांग्रेसियों ने मनाया बलिदान दिवस

जिला कांग्रेस के कैंप कार्यालय में गुरूवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का बलिदान दिवस मनाया गया...

Jan 31, 2025 - 10:21
Jan 31, 2025 - 10:22
 0  2
कांग्रेसियों ने मनाया बलिदान दिवस

चित्रकूट। जिला कांग्रेस के कैंप कार्यालय में गुरूवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का बलिदान दिवस मनाया गया। जिलाअध्यक्ष कुशल सिंह पटेल एड ने महत्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा राम धुन के साथ शहादत दिवस मनाया गया।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। वह हमेशा कमजोर वर्ग के लोगों की बात सुनते थे। सभी कांग्रेसी जनों को उनके मार्गदर्शन पर चलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना चाहिए।

इस मौके पर विजय मणि त्रिपाठी, अरुण गुप्ता, महेंद्र सिंह, सविता पाल, रावेद्र सिंह पटेल, कल्याण सिंह पटेल, विनीत गांधी, योगेंद्र आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0