कांग्रेसियों ने निकाली मनरेगा बचाव संग्राम पदयात्रा, की सभा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जनपद में मनरेगा बचाव संग्राम की पदयात्रा जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल एड के नेतृत्व...
चित्रकूट। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जनपद में मनरेगा बचाव संग्राम की पदयात्रा जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल एड के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कचहरी पार्क में एकत्र होकर पदयात्रा निकाली। कचहरी परिसर होते हुए ओवरब्रिज, धनुष चौराहा, पटेल तिराहा होते हुए सदर तहसील पहुंचकर धरना देते हुए सभा की गई।
सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि यह सरकार संविधान और लोकतंत्र दोनों को दबाना चाहती है लेकिन कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आम जनता के हितों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। महात्मा गांधी के नाम से यूपीए की सरकार 2005 में शुरू हुई। महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलकर बिल में कई बदलाव किए हैं जो गरीब मजदूरों के साथ कुठाराघात है। इसको कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। जिला समन्वक आदित्य स्वरूप पांडेय ने कहा कि आम जनता के हितों के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा संघर्ष करती रही हैं और करेगी। पीसीसी सदस्य रंजना पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के समय मनरेगा कानूनी गारंटी थी जो अब काम की कोई गारंटी नहीं है। मनरेगा गरीब मजदूर और ग्रामीण परिवारों की आजीविका की रीढ है लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में समय से काम न मिलाना मजदूरी का भुगतान न होने जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही है। इस मौके पर जिला महासचिव विजयमणि त्रिपाठी, मनरेगा जिला कोऑर्डिनेटर वीरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष अवधेश करवरिया, शिव गुलाम वर्मा, कालीचरण राजपूत, कामता प्रसाद द्विवेदी, सविता पाल, नीतू देवी, कुंवर पाल सिंह, चंद्रशेखर सिंह, कृष्णराज सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
