कांग्रेसियों ने मनाया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस

जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल एड की अध्यक्षता में मनाया गया...

Dec 29, 2025 - 11:07
Dec 29, 2025 - 11:08
 0  1
कांग्रेसियों ने मनाया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस

चित्रकूट। जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल एड की अध्यक्षता में मनाया गया। जनपद की दोनों विधानसभाओं के सभी मंडलों में भी कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।

सर्वप्रथम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश महासचिव कुंवर पुष्पेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं है। भारत की आत्मा की आवाज है जो हर कमजोर वंचित एवं मेहनतकश के साथ खडी रही है। संकल्प है कि नफरत अन्याय एवं तानाशाह के खिलाफ सत्य, साहस एवं संविधान की रक्षा की लडाई और अधिक मजबूती के साथ लड़ेंगे। कुंवर पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को गोकुलदास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय मुंबई में 72 प्रतिनिधियों ने की थी। जिसकी अध्यक्षता डब्लूसी बनर्जी ने किया था। महात्मा गांधी के विचारों को याद करते हुए युवाओं को सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा पर जोर दिया। भारत के ग्रामीण विकास के लिए मनरेगा जैसी योजनाओं पर बल दिया। कहा कि कांग्रेस हमेशा भारतवासियों के कल्याण सशक्तिकरण एवं समावेशी विकास के लिए काम करती रहेगी। वह कांग्रेस पार्टी की ही देन थी कि यूपीए की सरकार में शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, खाद्य सुरक्षा कानून, भूमि अधिग्रहण कानून तथा मनरेगा जैसी लोक कल्याणकारी योजनाएं चालू की गई। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ कांग्रेसी दुर्गेश खंगार, जगजाहिर पटेल, राम कृपाल, महेश सिंह, सुरेंद्र पांडेय को पुष्पेंद्र सिंह ने अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रंजना पांडेय, अवधेश करवरिया, जिला प्रवक्ता चुनवाद प्रसाद, जिला महासचिव विजयमणि त्रिपाठी, जिला सचिव राजेश सिंह, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल, जिला सचिव यमुना प्रसाद शुक्ला, रामकृपाल वर्मा, राकेश वर्मा, शिव गुलाम वर्मा आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0