अन्नप्राशन व गोद भराई का कार्यक्रम में आयोग सदस्य हुईं सम्मिलित

राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिमा कुशवाहा ने गुरुवार की सुबह जिला अस्पताल का निरीक्षण किया...

Apr 18, 2025 - 10:32
Apr 18, 2025 - 10:33
 0  11
अन्नप्राशन व गोद भराई का कार्यक्रम में आयोग सदस्य हुईं सम्मिलित

जिला अस्पताल का किया निरीक्षण 

कहा कि डॉक्टर समय से आकर मरीजों का करें इलाज

चित्रकूट। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिमा कुशवाहा ने गुरुवार की सुबह जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से मिलकर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। डॉक्टरों से कहा कि समय से अस्पताल में आकर मरीजों का इलाज करें। खासकर महिलाओं के इलाज में प्राथमिकता रहे। अस्पताल में गंदगी नहीं रहनी चाहिए।

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। जिसमें सबसे पहले उन्होंने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। इसके बाद जच्चा बच्चा वार्ड का निरीक्षण किया। महिलाओं से मिलकर उनकी समस्या सुनी। सीएमएस से कहा कि महिलाओं के लिए दवा का पर्चा बनाने और इलाज कराने में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर अस्पताल में सफाई रखने के लिए निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने गढ़ीवा ग्राम पंचायत में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अन्नप्राशन व गोद भराई का कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुईं। जिसमें उन्होंने धात्री महिलाओं को गोद भराई में फल, आहार दिया। साथ ही अन्नप्राशन में बच्चों को खीर खिलाया गया। इसके साथ ही उन्होंने वन स्टाफ सेंटर का निरीक्षण किया, जहां सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पाई गई। महिला आयोग की सदस्य ने शिवरामपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। जहां पर सारी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पाई गई। इस दौरान उन्होंने बच्चियों को योग, सूर्य नमस्कार और पढ़ाई में मन लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा, सीडीपीओ महेंद्र सिंह, एचईडब्ल्यू टीम से डीएमसी प्रिया माथुर, जेंडर स्पेशलिस्ट मीनू सिंह, महिला मोर्चा महामंत्री विनीत द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0