सीडीओ ने विकास भवन के कार्यालयों का किया निरीक्षण
सीडीओ डीपी पाल ने विकास भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी सत्यराम यादव, जिला पिछडा वर्ग कल्याण...
गैरहाजिर मिले अधिकारी-कर्मचारियों को दी सख्त चेतावनी, मांगा स्पष्टीकरण
चित्रकूट। सीडीओ डीपी पाल ने विकास भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी सत्यराम यादव, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी रजनीश पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी वैभव त्रिपाठी कार्यालय से अनुपस्थित मिले।
जिला विकास कार्यालय के निरीक्षण में अतुल कुमार वरिष्ठ सहायक, जगदीश प्रसाद वर्मा, कनिष्ठ सहायक, फारूख आजम, कनिष्ठ सहायक गैरहाजिर रहे। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय में भयहरण यादव, कनिष्ठ सहायक एवं अतुल गुप्ता कम्प्यूटर प्रोग्रामर नदारद मिले। संजीव कुमार एवं विकास कुमार डाटा एण्ट्री ऑपरेटर आकस्मिक अवकाश पर पाये गये। उप्र राज्य आजीविका मिशन कार्यालय में विकास मिश्रा कम्प्यूटर ऑपरेटर, मनरेगा सेल कार्यालय में अमित मिश्रा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एवं शुभम् मिश्र लेखा सहायक अनुपस्थित, परमेश्वरी प्रसाद तकनीकी सहायक आकस्मिक अवकाश पर रहे। समाज कल्याण कार्यालय में केवला प्रसाद वरिष्ठ सहायक, अंकुर कुशवाहा कनिष्ठ सहायक, पवन कुमार यादव कम्प्यूटर आपरेटर, उप्र कौशल मिशन कार्यालय में संदीप सिंह डीपीएम, रोहित नामदेव अनुपस्थित पाये गये एवं विश्वास जयसवाल बीपीएम आकस्मिक अवकाश में पाये गये। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में अपर संख्याधिकारी अनिल कुमार शुक्ला बाबूलाल सिंह यादव, राकेश कुमार द्विवेदी, संजय कुमार गौड, नंद कुमार यादव, वरिष्ठ सहायक अजात शत्रु शर्मा, रितेश आनन्द गैरहाजिर मिले। जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय में आनन्द कुमार प्रजापति चपरासी, परिवर्तन प्रताप सिंह ग्रापं अधिकारी, यशवंत यादव डीसी एसएलडब्ल्यूएम, राहुल शुक्ला एकाउण्टेंट, कमलेश गुप्ता कम्प्यूटर ऑपरेटर अनुपस्थित रहे।
सीडीओ ने पूर्व में किये गये निरीक्षण एवं कार्यालय में समय से उपस्थित होने के स्पष्ट निर्देश के उपरान्त भी उपस्थित न होना उच्चाधिकारियों के निर्देशों का उल्लंघन हैं। इसी क्रम में समस्त अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
