जरूरतमंदो को बांटे गए कंबल

मानिकपुर के गिदुरहा ग्राम में स्व वासुदेव अग्रवाल की स्मृति में कंबल वितरण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि समाज कल्याण अधिकारी वैभव त्रिपाठी...

Jan 14, 2026 - 10:03
Jan 14, 2026 - 10:04
 0  3
जरूरतमंदो को बांटे गए कंबल

चित्रकूट। मानिकपुर के गिदुरहा ग्राम में स्व वासुदेव अग्रवाल की स्मृति में कंबल वितरण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि समाज कल्याण अधिकारी वैभव त्रिपाठी के अलावा आयोजक राजेश, रोहिल अग्रवाल, आलोक पांडेय, धर्मवीर सिंह, जावेद खान, परमहंस त्रिपाठी, प्रदीप पांडेय आदि मौजूद रहे। समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि कंबल वितरण करना अच्छा कार्य है। हर व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार सामाजिक कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने समाजसेवी स्व वासुदेव अग्रवाल को श्रद्धांजलि दी और उनके कार्यों को याद किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0