ठंड से बचाव के लिए बांटे गए कंबल
बढ़ती सर्दी के बीच गरीब और असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के लिए चितवन इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सराहनीय सेवा कार्य किया जा रहा है...
चित्रकूट। बढ़ती सर्दी के बीच गरीब और असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के लिए चितवन इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सराहनीय सेवा कार्य किया जा रहा है। समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था ने भरतकूप थाने में चौकीदारो एवं जरूरतमंदों को कंबल और गर्म कपड़े वितरित कर ठंड से बचाव का प्रयास किया। डायरेक्टर सूरज सोनी व भरतकूप थाना अध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में चौकीदारो, वृद्धजनों को कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण कार्यक्रम में संस्था के हिमांशु वर्मा, राजेश सिंह, अतुल वर्मा, अनुराग सिंह, अरविंद यादव, संतोष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
