बंधवा गांव में 51 कोल परिवारों को बांटे गए कंबल
अखिल भारतीय समाजसेवा संस्थान द्वारा संचालित ठंड राहत सहयोग अभियान के अंतर्गत मानिकपुर विकासखंड की रामपुर कल्यानगढ़ पंचायत...
चित्रकूट। अखिल भारतीय समाजसेवा संस्थान द्वारा संचालित ठंड राहत सहयोग अभियान के अंतर्गत मानिकपुर विकासखंड की रामपुर कल्यानगढ़ पंचायत के बंधवा गांव में 51 कोल परिवारों को कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम मानिकपुर मोहम्मद जसीम रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कोल समुदाय की बच्चियों द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायी गीत से हुआ। इसके पश्चात संस्थान के संस्थापक गोपाल भाई ने अभियान की पृष्ठभूमि बताते हुए कहा कि दिसंबर माह में देश के सुप्रसिद्ध विचारक व पत्रकार अखिलेश आर्येंदु ने अखिल भारतीय समाजसेवा संस्थान के सहयोग से पाठा क्षेत्र के गांवों का भ्रमण किया था। इस दौरान कोल परिवारों ने ऐसे कैसे कटिए ठिठुरन भरी रातें गीत के माध्यम से अपने दर्द को व्यक्त किया। इस गीत से प्रभावित होकर शाहदरा दिल्ली के उद्योगपति रामनाथ लूथरा एवं प्रशांत लूथरा ने सहयोग का हाथ बढ़ाया और चित्रकूट पहुंचकर कंबल व गर्म वस्त्र वितरण किया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी मोहम्मद जसीम ने संस्थान व सहयोगियों के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने संस्थान को निरंतर इसी प्रकार सेवा कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के अजीत, पूजा, विकास, चुन्नूराम आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
