गांव चलो, वार्ड चलो अभियान में भाजपा नेताओं ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य के नेतृत्व में गांव चलो तथा नगरीय क्षेत्र में वार्ड चलो अभियान...

Apr 14, 2025 - 10:05
Apr 14, 2025 - 10:05
 0  9
गांव चलो, वार्ड चलो अभियान में भाजपा नेताओं ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

कहा कि हकदार को हक दिलाना भाजपा का संकल्प

चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य के नेतृत्व में गांव चलो तथा नगरीय क्षेत्र में वार्ड चलो अभियान चलाया गया। 

गांव चलो वार्ड चलो अभियान में पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व विधायक आनंद शुक्ल, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे, दिनेश तिवारी, जिला महामंत्री आलोक पांडेय, जिला उपाध्यक्ष आनंद पटेल, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी ने विभिन्न गांवों व वार्डों में सम्पर्क व संवाद किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जन-जन से मिल रहे हैं और पात्र लोगों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। सभी एक साथ मिलकर संगठन की रीति नीति के आधार पर संगठन का विस्तार सुनिश्चित कर रहे हैं। चित्रकूट जिले की 328 ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकाय के 60 से अधिक वार्डों में यह अभियान संचालित हुआ। पूर्व मंत्री ने जन संवाद करते हुए कहा कि भाजपा डबल इंजन सरकार लगातार विकास के कार्य कर रही हैं। सरकार ने अपने सभी वादों को पूरा किया है। पूर्व विधायक ने कहा कि गांव हो या शहर, खेत हो या कारखाने, गरीब हो मध्यम वर्ग, युवा हो या नारी, किसान हो या मजदूर सभी के विकास के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार काम कर रही हैं। राघवपुरी वार्ड में जन सम्पर्क के अवसर पर जिला महामंत्री आलोक पांडेय ने कहा कि भाजपा स्पष्ट नीति के आधार पर सही दिशा में काम कर रही है। हकदार को हक दिलाना भाजपा का संकल्प है। जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी ने बताया कि गांव चलो वार्ड चलो अभियान 10 से 13 अप्रैल तक आयोजित हुआ। कार्यक्रमों में दिनेश तिवारी, चन्द्र प्रकाश खरे, राजेश जायसवाल, अश्विनी अवस्थी, अनूप त्रिपाठी, राघव, निर्मलेन्द्र पांडेय, हीरो मिश्रा आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0