राहुल के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन
भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ शहर में जुलूस निकाल...

चित्रकूट। भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ शहर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। पटेल तिराहे पर धरना दिया। आरोप लगाया कि राहुल गांधी के इशारे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहे जा रहे हैं। उनको देश से माफी मांगनी चाहिए।
भाजपा की महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने डाक बंगले से जुलूस निकाला। महिलाओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने कहा कि बिहार में राहुल गांधी मतदाता सूची के नाम आंदोलन चला रहे। जहां पर सार्वजनिक मंच से उनके इशारे पर कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की मां को गाली गलौज कर रहे है। इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर राजेश्वरी द्विवेदी, राखी चौबे, अर्चना सिंह, माया प्रजापति, शंकुतला गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?






