चित्रकूट : अतुल प्रताप सिंह को आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय ने मानद सदस्यता प्रदान की

जनपद की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय द्वारा एक समारोह आयोजित...

Oct 5, 2023 - 02:38
Oct 5, 2023 - 02:45
 0  4
चित्रकूट : अतुल प्रताप सिंह को आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय ने मानद सदस्यता प्रदान की

चित्रकूट। जनपद की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय द्वारा एक समारोह आयोजित कर युवा समाजसेवी और कुशल व्यवसायी अतुल प्रताप सिंह को अपनी मानद सदस्यता प्रदान की गई।

यह भी पढ़े : मप्र : दो नए जिलों के गठन को मंजूरी, प्रतियोगी परीक्षाओं में अब वन टाइम फीस

उनके आवास पर ही आयोजित समारोह में उन्हे बैज और शाल भेंट किया गया, तथा संस्था के निदेशक बलबीर सिंह ने मानद सदस्यता का प्रमाण पत्र सौंपा।

संस्था के जिला संयोजक विजय चंद्र गुप्ता ने बताया की अतुल सिंह के पिता स्मृति शेष  भालेंदु सिंह संस्था के अध्यक्ष रहे है, उनके साथ ही अतुल का संस्था के साथ जुड़ाव रहा है, और वह अपने पिता के साथ संस्था की गतिविधियों में शामिल होते रहे है। उनकी सामाजिक सेवाओं को दृष्टिगत रखते हुवे उन्हे सदस्यता प्रदान की गई है।

यह भी पढ़े : अयोध्या : दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए आठ नवम्बर से दीए बिछाने का कार्य होगा शुरू
  
इस अवसर पर उपस्थिति संस्था के संरक्षक भैरो प्रसाद मिश्र ने आशा व्यक्त कि की अतुल सिंह समाजसेवी हैं, उनमें काम की लगन और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करने का अनुभव है।हमारी संस्था को उनके अनुभव और सेवाओं का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़े : बांदा : आजादी के प्रतीक अशोक स्तंभ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों नाम अंकित हों

संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, उपसंयोजक पंकज दुबे, उपनिदेशक हीरा लाल सोनी, नीरज गुप्ता, शिवशंकर शुक्ला, सुषमा सिंह, अनीता सिंह, दृष्टि संस्था के महासचिव शंकर लाल गुप्ता, राजेश दुबे ने अतुल प्रताप को शुभकामनाएं दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0