कृषि आधारित जलवायु परिवर्तन पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम
कर्वी विकासखंड अंतर्गत अकबरपुर सचिवालय में बुधवार को विकास पथ सेवा संस्थान की ओर से कृषि आधारित जलवायु परिवर्तन एवं पृथ्वी रक्षा...
चित्रकूट। कर्वी विकासखंड अंतर्गत अकबरपुर सचिवालय में बुधवार को विकास पथ सेवा संस्थान की ओर से कृषि आधारित जलवायु परिवर्तन एवं पृथ्वी रक्षा यंत्रा के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व अतर्रा डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शंभू सिंह चंदेल ने की।
मुख्य वक्ता डॉ. प्रभाकर सिंह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज कृषि क्षेत्र के सामने गंभीर चुनौती बनकर खड़ा है। यदि समय रहते प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ियों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने जल संरक्षण, जैविक खेती, फसल विविधीकरण तथा स्थानीय बीजों के संरक्षण को अपनाने पर जोर दिया। अध्यक्षता कर रहे शंभू सिंह चंदेल ने संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन केवल सरकार या किसी एक संस्था का विषय नहीं है, बल्कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि वे जल संरक्षण, अधिक से अधिक वृक्षारोपण और प्राकृतिक खेती को अपनाकर अपने गांव को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उदाहरण बनाएं। संस्थान के कार्यकर्ता वंश गोपाल ने वर्षा जल संचयन, वृक्षारोपण, गोआधारित कृषि पद्धति तथा रासायनिक उर्वरकों के सीमित उपयोग जैसे व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से पृथ्वी संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में डाबर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से ग्रामीणों को फ्रूट जूस व अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर लवलेश सिंह, रामदुलारी, महेश यादव, समीर खान, उमेश आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
