प्राधिकरण सचिव ने जिला जेल का किया निरीक्षण
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला जज शेषमणि शुक्ला के मार्गदर्शन में सचिव इला चौधरी ने गुरुवार को जिला कारागार का निरीक्षण...
बंदियों को विधिक साक्षरता शिविर में दी गई कानूनों की जानकारी
चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला जज शेषमणि शुक्ला के मार्गदर्शन में सचिव इला चौधरी ने गुरुवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया।
उन्होंने जेल लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया। अनुरक्षित समस्त रजिस्टरों को देखा। जिसमें प्रविष्टियां अंकित पायी गयी। जेल पैरालीगल वालेण्टियर्स को निर्देशित किया गया कि समस्त रजिस्टरों को निरन्तर अंकित करना सुनिश्चित करें। महिला बैरक में 16 महिलायें निरूद्ध रहीं। जिनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान निःशुल्क अधिवक्ता, जेल अपील के बारे में वार्ता की गयी। यह भी बताया गया कि किसी भी बन्दी को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो जिला कारागार में संचालित लीगल एड क्लीनिक में कार्यरत अधिकार मित्र को अवगत कराकर अपनी समस्या के समाधान के लिए जेल अधीक्षक के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अवगत करा सकते हैं। इसी क्रम में जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों के मध्य विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रदेश स्तर पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला स्तर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन है। जो जरूरतमन्द लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करता है। जेल में निरूद्ध ऐसे बन्दी जिनकी जमानतेें हो गयी है, रिहाई शेष है, उन बन्दियों से वार्ता की गयी। बन्दियों के रिहाई के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही किये जाने पर बल दिया गया एवं 70 वर्ष या 70 वर्ष से अधिक के बन्दियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी तथा ऐसे बन्दियों के हितार्थ शासन एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। बन्दियों से उनके मुकदमें की पैरवी करने हेतु वकीलों की उपलब्धता के सम्बन्ध में भी जानकारी ली गयी तथा यह अवगत कराया गया कि यदि किसी के मुकदमें की पैरवी करने के लिए उनके पास वकील नहीं तो ऐसी स्थिति में जेल में अवस्थापित लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से सम्पर्क कर अधिवक्ता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर कुश कुमार सिंह अधीक्षक जिला कारागार, कौशलेन्द्र सिंह जेलर, योगेन्द्र सिंह व कुलदीप सिंह सहायक न्याय रक्षक आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
