एएसपी ने परेड की सलामी लेकर कराया ड्रिल

एसपी सत्यपाल सिंह ने पुलिस लाइन में मंगलवार परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। स्वास्थ्य के लाभ के लिए परेड से दौड़ व व्यायाम...

Feb 4, 2026 - 10:58
Feb 4, 2026 - 10:59
 0  2
एएसपी ने परेड की सलामी लेकर कराया ड्रिल

चित्रकूट। एसपी सत्यपाल सिंह ने पुलिस लाइन में मंगलवार परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। स्वास्थ्य के लाभ के लिए परेड से दौड़ व व्यायाम कराये गये। पुलिसकर्मियों की ड्रिल का निरीक्षण किया। साथ ही आरटीसी कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को प्रशिक्षण में अनुशासन बनाए रखने के लिए बताया गया तथा प्रतिसार निरीक्षक एवं प्रभारी आरटीसी को आवश्यक निर्देश दिए। तत्पश्चात पुलिस लाइन का भ्रमण कर क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, बैरिक, सीपीसी कैन्टीन, पुलिस मेस, स्टोर रूम का निरीक्षण कर जल्द कमियों में सुधार लाए। इसके बाद कर्मचारियों का अर्दली रूम किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0