सेवानिवृत्त हुए एडीएम वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम, दी गई विदाई

एडीएम वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान विदाई समारोह का आयोजन किया गया...

Jan 1, 2026 - 11:57
Jan 1, 2026 - 11:58
 0  3
सेवानिवृत्त हुए एडीएम वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम, दी गई विदाई

चित्रकूट। एडीएम वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि उन्हे  उमेश चंद्र निगम के साथ पूर्व में भी कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ नगर में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्यकाल के दौरान श्री निगम उप जिलाधिकारी नौगढ़, सिद्धार्थनगर के पद पर कार्यरत थे। उस समय विधानसभा एवं पंचायत चुनावों का सफलतापूर्वक संचालन किया गया था। जिलाधिकारी ने श्री निगम के दीर्घ एवं उत्कृष्ट शासकीय सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने राजस्व, प्रशासन, वित्तीय प्रबंधन एवं जनसेवा से जुड़े दायित्वों का निष्ठा, पारदर्शिता एवं कुशलता के साथ निर्वहन किया। उनके अनुभव एवं नेतृत्व से प्रशासन को निरंतर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि उमेश चंद्र निगम का कार्यकाल एक कुशल, अनुशासित एवं प्रभावी प्रशासक के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रशासन के साथ-साथ अन्य प्रशासनिक क्षेत्रों में भी उनका योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है। मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल ने कहा कि लगभग 22 माह के कार्यकाल में श्री निगम द्वारा जिला प्रशासन के हित में किए गए कार्य उल्लेखनीय एवं प्रशंसनीय हैं। उन्होंने श्री निगम को उनके योगदान के लिए बधाई दी। समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्री निगम के साथ कार्य करने के अनुभव साझा किए गए तथा उनके सरल, सहयोगी एवं अनुशासित व्यक्तित्व की सराहना की गई। विदाई के अवसर पर श्री निगम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम की धर्मपत्नी शकुंतला निगम, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट के अधिकारी, कर्मचारी सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0