राजापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजापुर में विशेष स्वास्थ्य मेला आयोजन किया गया...

Sep 30, 2025 - 10:46
Sep 30, 2025 - 10:47
 0  7
राजापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

चित्रकूट। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजापुर में विशेष स्वास्थ्य मेला आयोजन किया गया। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 450 मरीजों का निःशुल्क उपचार किया गया। साथ ही क्षय रोगियों को पोषण किट का वितरण किया गया।

विशेष स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जाटव ने किया। विशेष स्वास्थ्य मेले में बाल रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला विशेषज्ञ, होम्योपैथिक चिकित्सक, आयुष चिकित्सक, नेत्र रोग विशेषज्ञ, दन्त रोग विशेषज्ञ, अस्ति रोग विशेषज्ञ, टीकाकरण सेवा, परिवार कल्याण सेवा, लैब जांच, क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम, आयुष्मान भारत सेवा सहित समस्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ निःशुल्क प्रदान करते हुए लगभग 450 मरीजों का उपचार किया गया। साथ ही क्षय रोगियों को पोषण किट का भी वितरण किया गया। इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ अरूण पटेल, चिकित्सा अधीक्षक रामनगर डाॅ देवेन्द्रमणि त्रिपाठी, चिकित्साधीक्षक राजापुर डाॅ दिनेश सिंह, ब्लड डोनेशन डाॅ देवमाणि, डाॅ श्वेला मिश्रा, डाॅ वरूना सिंह, चन्द्रप्रकाश रैकवार आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0