प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर आनन्द रिसार्ट में हुई बैठक

भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जिला कार्याशाला आनन्द रिसार्ट सीतापुर में जिलाध्यक्ष...

Feb 19, 2026 - 10:01
Feb 19, 2026 - 10:02
 0  4
प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर आनन्द रिसार्ट में हुई बैठक

प्रशिक्षण संगठन की सतत प्रक्रिया, कार्यकर्ता अवश्य करें भागीदारी : अनिल यादव

चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जिला कार्याशाला आनन्द रिसार्ट सीतापुर में जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य की अध्यक्षता व कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व प्रभारी अनिल यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

कार्यशाला की रुपरेखा बताते हुए संयोजक दिनेश तिवारी ने बताया कि सर्वप्रथम सभी उपस्थित पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ का रजिस्ट्रेशन होगा। इसके पश्चात पार्टी के महापुरुषों का माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलन से उद्घाटन सत्र होगा। तत्पश्चात मुख्य अतिथि का उद्बोधन एवं भोजन सत्र के बाद विधानसभावार बैठक में मंडलों में होने वाले प्रशिक्षण वर्ग की रुपरेखा तैयार की जायेगी। जिला प्रभारी अनिल यादव ने कहा कि प्रशिक्षण संगठन की सतत प्रक्रिया है जो संगठन की रचना के प्रत्येक सत्र में होता है। जिससे नये जुड़े कार्यकर्ताओ को संगठन के इतिहास व संगठन के विचार व काम करने के तरीकों का वोध कराया जाता है। जिससे कार्यकर्ता पार्टी में लम्बे समय तक काम करने के लिए परिपक्व होता। मंडलवार होने वाले प्रशिक्षण पर मंडल के सभी पदाधिकारी व कार्यकारणी उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण दो दिवसीय होगा जिसमें सभी को रात्रि प्रवास अनिवार्य होगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी सात मार्च से होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों को हम सबको मिलकर सफल बनाना है। प्रशिक्षण में अपेक्षित श्रेणी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके लिए पहले से योजना बनाने का काम करना है। आईटी संयोजक आदित्य रघुवंशी ने आईटी के विषय में जानकारी दी। कार्यशाला में पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, आरके पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, चन्द्र प्रकाश खरे, पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, बद्री त्रिपाठी, ब्लांक प्रमुख सुशील द्विवेदी, अरविंद मिश्रा, अश्विनी अवस्थी, मुन्ना करवरिया, अंजू बर्मा आनन्द पटेल, हीरो मिश्रा, अर्पित जयसवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0