मेगा कैम्प में 44841 लाभार्थियों को प्रदान किया गया लाभ

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वावधान में रविवार को राष्ट्रीय रामायण मेला सीतापुर में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर...

Feb 23, 2026 - 10:56
Feb 23, 2026 - 10:56
 0  3
मेगा कैम्प में 44841 लाभार्थियों को प्रदान किया गया लाभ

मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर कैम्प का हुआ आयोजन

चित्रकूट। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वावधान में रविवार को राष्ट्रीय रामायण मेला सीतापुर में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर कैम्प का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला ने की। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर विभाग से सम्बन्धित जनहित की सरकारी योजनाओं के बारे में आमजन को जानकारी देते हुये जागरूक किया। साथ ही जिला प्रोबेशन अधिकारी के द्वारा नुक्कड नाटक के कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। जिसके माध्यम से समाज में व्याप्त सामाजिक बुराईयों से जागरूक रहने के बारे में जानकारी दी गयी। मेगा कैम्प के दौरान विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा चलायी जा रही सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुये लाभान्वित किया गया। अभी तक 207 प्री कैम्प आयोजित किये गये। जिसमें कुल 26651 लाभार्थियों को चिन्हित एवं पंजीकृत किये गये। मेगा कैम्प के दौरान कुल 20602 लाभार्थियों को पंजीकृत किया गया। इनमें से मेगा कैम्प में 44841 लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया तथा 2412 लाभार्थियों के आवेदन पत्रों को सम्बन्धित विभाग को निस्तारण के लिए सन्दर्भित किया गया।

इस मौके पर राकेश कुमार यादव प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, डीपी पाल प्रभारी जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी, अनुराग कुरील प्रथम अपर जिला जज नोडल अधिकारी, अरूण कुमार अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अरविन्द कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी नगर, डा भूपेश द्विवेदी मुख्य चिकित्साधिकारी, राममणि पाठक विशेष न्यायाधीश, एससी एसटी एक्ट, रेनू मिश्रा विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट, नीरज श्रीवास्तव अपर जिला न्यायाधीश एफटीसी, राजेन्द्र प्रसाद भारती मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सचिन कुमार दीक्षित सिविल जज, इला चौधरी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वर्णिका शुक्ला अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अश्वनी कुमार उपाध्याय सिविल जज, सैफाली यादव सिविल जज, सृष्टि शुक्ला सिविल जज, विदिशा भूषण न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, अंजलिका प्रियदर्शिनी न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय एव अन्य शासकीय विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0