114 वर्षीय अखंड संकीर्तन के 21वें वार्षिकोत्सव का हुआ शुभारंभ
लाईना बाबा सरकार धाम में 114 वर्षीय अखण्ड संकीर्तन के 21वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ हुआ। जनपद के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल लाईना...
चित्रकूट। लाईना बाबा सरकार धाम में 114 वर्षीय अखण्ड संकीर्तन के 21वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ हुआ। जनपद के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल लाईना बाबा सरकार शिवरामपुर में श्री सीताराम नाम अखण्ड संकीर्तन के 21वें वार्षिक उत्सव का विधिविधान से शुभारंभ किया गया। फाल्गुन कृष्ण द्वितीया भीम वासरे संवत 2082 के पावन अवसर पर आयोजित इस अवतरण समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राम मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा रोहण रहा। यह पुनीत कार्य जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत अधिकारियों ने मंदिर में दर्शन पूजन कर जनपद की सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस आध्यात्मिक आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिनमें पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता आदि साधु-संत मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
