नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार दिया यह बयान

लखनऊ उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेताओं के दौरों एवं बैठकों के..

Jun 8, 2021 - 05:27
Jun 8, 2021 - 05:27
 0  8
नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार दिया यह बयान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ / Chief Minister Yogi Adityanath

लखनऊ उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेताओं के दौरों एवं बैठकों के बाद राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों ने जोर पकड़ा है। मीडिया में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं लेकिन इन अटकलों एवं चर्चाओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार बयान दिया है। एक समाचार पत्र को इंटरव्यू में सीएम योगी ने नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे पर कहा कि कुछ लोग इन दौरों एवं बैठकों को एक अलग नजरिए से देख रहे हैं और उसे एक राजनीतिक रंग देने की कोशिश में हैं। इस तरह की बातें आधारहीन हैं। 

उन्होंने कहा, नेतृत्व परिवर्तन पर अटकलें लगाना मीडिया की पेशेवर बाध्यता है। वह आकर्षक हेडलाइन एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाने के लिए चीजों को बढ़ाचढ़ाकर और सनसनीखेज तरीके से पेश करता है। भाजपा में इस तरह की बैठकें नई नहीं हैं। भाजपा एक कैडर आधारित पार्टी है। इसमें भाई-भतीजावाद के लिए कोई जगह नहीं है।

यह भी पढ़ें - सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त हिदायत, कोरोना वारियर्स आश्रितों को तीन दिन सभी भुगतान करें

पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को एक्टिव रखती है। इसलिए पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रत्येक दो महीने के बाद मिलते हैं और राज्य इकाई के नेताओं के साथ बैठक करते हैं। हमारे राज्य के भाजपा प्रभारी एवं पार्टी के उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह महीने में दो बार यूपी की यात्रा पर आते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खुद चार महीने पहले लखनऊ का दौरा किया।

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में सीएम ने कहा, हम किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं। हमने 2014 का लोकसभा चुनाव जीता, इसके बाद 2017 में विधानसभा के चुनाव में हमें जीत मिली। फिर 2019 का लोकसभा चुनाव जीता। हम केवल कोरोना वायरस से ही लड़ाई नहीं लड़ रहे बल्कि हमारी लड़ाई राजनीतिक संक्रमण से भी है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह लड़ाई जीतेंगे। 2022 का विधानसभा चुनाव भाजपा दो-तिहाई बहुमत के साथ जीतेगी।

विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से लिखे जाने वाले पत्र के बारे में सीएम आदित्यनाथ ने कहा, वह लाइमलाइट में रहने की कोशिश कर रही हैं। अन्य मीडिया में बने रहने के लिए केवल ट्वीट कर रहे हैं। कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान ये लोग कहां थे? सीएम योगी ने अपनी राष्ट्रीय महात्वकांक्षा को भी खारिज किया। उन्होंने कहा, मैं जब सांसद था तब भी मेरी कोई महात्वाकांक्षा नहीं थी। मेरी आज भी कोई महात्वाकांक्षा नहीं है।

यह भी पढ़ें - खजुराहो में फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी खुलने से मिलेगी बुन्देली युवाओं के सपनों को उड़ान

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1