बांदा का नाव हादसा, 24 घंटे के बाद भी लापता लोगों अब तक पता नहीं चला
24 घंटे गुजर जाने के बाद भी लापता लोगों अब तक पता नहीं चला है, अपनों को खो चुके लोगों का गुस्सा शासन प्रशासन पर फूटरहा है...

24 घंटे गुजर जाने के बाद भी लापता लोगों अब तक पता नहीं चला है।अपनों को खो चुके लोगों का गुस्सा शासन प्रशासन पर फूटरहा है। अपनों को खोने वाले अब तक लाशें न मिलने से अधिकारियों को कोस रहे है। मौके पर मौजूद हैं दो राज मंत्री और एक केंद्रीय मंत्री, जो पीड़ितों को सिर्फ दिलासा दे रहे हैं।
एनडीआरएफ व एसटीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम भी लाशों को खोज पाने में नाकाम हो रही है। चार लाशें मिलने के बाद अभी भी 17 से 20 लोगो के लापता होने का अनुमान लगाया जा रहा है।गुरुवार को जिले के मरका थाना क्षेत्र में नाव दुर्घटना हुई थी।
यह भी पढ़ें - बाँदा में बड़ा हादसा : यमुना नदी में नाव डूबी, 40 लोग थे सवार, 3 शव मिले
गुरुवार को फतेहपुर के तरफ से मरका की ओर आ रही 50 सवारियों से भरी नाव तेज हवाओं के कारण पतवार टूटने से यमुना नदी में डूब गई थी। इसमें से 15 लोगों को बचा लिया गया था और चार लोगों की लाशें बरामद हुई है। इस बड़ी दुर्घटना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो राज्य मंत्री रामकेश निषाद और राकेश सचान को घटनास्थल पर भेजा है और निर्देश दिए हैं कि मृतकों के परिजनों को सरकार की ओर से चार चार लाख की सहायता दी जाए।
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी मौके पर पहुंच गई हैं। जो रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेती रही।
इस दौरान 24 घंटे गुजर जाने के बाद भी अब तक एनडीआरएफ सहित जल सेना और स्थानीय गोताखोरों द्वारा एक भी लाश बरामद नहीं की गई। जिससे अपनों को खो चुके लोगों में सरकार और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है । मंत्रियों के सामने अपनों को खोने वाले लोग नाराजगी जाहिर करते दिखाई पड़े और मंत्री जी नाराज लोगों को दिलासा देते रहे।
इस बीच मंत्री राकेश सचान ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा हमें यहां भेजा गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, इस बात का पूरा प्रयास किया जा रहा है कि जो हादसे में लापता हुए हैं उनका पता लगाया जाए । इस समय यमुना नदी में बाढ़ है ,अगर नदी में बहे लोगों का पता नहीं चल पाता है तो जो लोग नाव में सवार थे, जिनका सत्यापन सही पाया जाएगा उन्हें भी सरकार द्वारा चार चार लाख का मुआवजा दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने दो मंत्रियों को घटनास्थल पहुंच कर मृतकों के परिजनों को सहायता राशि देने के निर्देश दिए
यह भी पढ़ें - तेज हवा में पतवार टूटने से डूबी नाव, 20 लोगों के मरने की आशंका
यह भी पढ़ें - प्राकृतिक झरना का अद्भुत दृश्य आकर्षण का केन्द्र बना, आप भी अनोखे दृश्य का आनंद लें
What's Your Reaction?






