बाँदा में बड़ा हादसा : यमुना नदी में नाव डूबी, 40 लोग थे सवार, 3 शव मिले
जिले के बबेरू तहसील अंतर्गत मर्का गांव में बड़ा हादसा, यमुना नदी में नाव डूबने से कई लोगों के डूब जाने की खबर..

उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बबेरू तहसील अंतर्गत मरका गांव में गुरुवार को दोपहर में यमुना नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। नाव पलटने के बाद कई लोग तैर कर जीवित बच गए, जबकि कई लोगों के डूबने की आशंका व्यक्त की जा रही है। नाव में लगभग 40 लोग सवार थे जो मरका से फतेहपुर की तरफ जा रहे थे। बबेरू तहसील के मरका गांव से नाव के जरिए लोग फतेहपुर आते जाते हैं गुरुवार को दोपहर में मरका से कहुनहार घाट फतेहपुर के लिए एक नाव रवाना हुई।
ग्रामीणों के मुताबिक नाव में लगभग 40 लोग सवार थे। नदी में बहाव तेज होने के कारण लगभग 3 बजे नाव पानी में समा गई। कुछ लोग तो तैर कर नदी से बाहर आ गए जबकि कई लोगों के डूब जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। खबर मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन मौके पर पहुंचे इस संबंध में पुलिस अधीक्षक का कहना है कि गुरुवार को लगभग 3 बजे सवारियों से भरी एक नाव पलट गई जिसमें 2 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। नाव में सवार व्यक्तियों की संख्या का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद है। बड़े पैमाने पर गोताखोरों नाव आदि की मदद से बचाव कार्य जारी है। लोगों को सुरक्षित बचाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें - ट्रक में फंसकर सतना से फतेहपुर पहुंचा 15 फिट का अजगर
इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद बांदा में यमुना नदी में हुए नाव हादसे को लेकर जिला प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी, डीआईजी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल मौके पर जाने के निर्देश दिए है।
मुख्यमंत्री जी ने हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें - रक्षाबंधन में मंडल की 75 हजार बहनों को मिलेगी रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की सौगात
यह भी पढ़ें - प्राकृतिक झरना का अद्भुत दृश्य आकर्षण का केन्द्र बना, आप भी अनोखे दृश्य का आनंद लें
What's Your Reaction?






