भाजपाईयों ने 851 बूथों में सुने पीएम के विचार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के 851 बूथों पर रविवार को मन की बात कार्यक्रमों में सहभागी होकर प्रधानमंत्री...

Sep 30, 2024 - 01:12
Sep 30, 2024 - 01:14
 0  1
भाजपाईयों ने 851 बूथों में सुने पीएम के विचार

विचारों के प्रवाह का सशक्त माध्यम है मन की बात 

चित्रकूट। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के 851 बूथों पर रविवार को मन की बात कार्यक्रमों में सहभागी होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुना।

मन की बात कार्यक्रम में अलग-अलग स्थानों पर जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल, मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक आलोक पांडेय, सह संयोजक अखिलेश रैकवार, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी शामिलम हुए। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ से विचार विमर्श करते हुए कहा कि मन की बात कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर सबको नवाचार का प्रयास करना है। विशेष सदस्यता अभियान में भी सहभाग करें। पूर्व सांसद ने जनसंवाद करते हुए कहा कि मोदी जी के मन की बात के विचार प्रेरणास्पद हैं। जिला संयोजक आलोक पांडेय ने कहा कि मन की बात विचारों के प्रवाह का सशक्त माध्यम है। पीएम ने नारी शक्ति के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की। झांसी में घुघरी नदी का पुनर्जीवन मातृशक्ति ने किया है। डीसीबी अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर प्रवास कर कार्यकर्ता सदस्य बनाएं। इस दौरान चन्द्र प्रकाश खरे, दिनेश तिवारी, ,आनन्द पटेल, बृजेश पांडेय, अनूप त्रिपाठी, निर्मलेन्द्र पांडेय, रमाकांत पांडेय, राघव अग्रवाल, अश्विनी अवस्थी, विकास पांडेय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0