बीजेपी ने जिला महामंत्री संजय सिंह को जिला अध्यक्ष की बागडोर सौंपी

भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद के तिंदवारी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के कारण कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह..

Jan 31, 2022 - 04:58
Jan 31, 2022 - 05:00
 0  5
बीजेपी ने जिला महामंत्री संजय सिंह को जिला अध्यक्ष की बागडोर सौंपी
बीजेपी ने जिला महामंत्री संजय सिंह को जिला अध्यक्ष की बागडोर सौंपी..

बांदा,

भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद के तिंदवारी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के कारण कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह की संस्तुति पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश स्वतंत्र देव सिंह ने जिला महामंत्री संजय सिंह को भाजपा का जिला संयोजक नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें - बबेरू में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली खंती में पलटा : एक वृद्ध महिला की मौत, ड्राइवर सहित 6 घायल

उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला प्रवक्ता आनंद स्वरूप द्विवेदी ने बताया कि बजरंग दल तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा में विभिन्न दायित्व का निर्वहन करते हुए पंचायत प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, सहकारिता प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष रहते हुए वर्तमान में भाजपा जिला महामंत्री का दायित्व निर्वहन करने वाले नरैनी विधानसभा के अतर्रा कस्बा निवासी संजय सिंह तीन बार नगर पालिका अतर्रा के सभासद भी रह चुके हैं।

बीजेपी ने जिला महामंत्री संजय सिंह को जिला अध्यक्ष की बागडोर सौंपी..

द्विवेदी ने बताया कि संजय सिंह जहां मिलनसार व मृदुभाषी स्वभाव के हैं, वहीं कार्यकर्ताओं के आपसी सामंजस्य बैठाने में माहिर हैं। संजय सिंह के परबाबा ठाकुर मतोला सिंह 1952 में जनसंघ से जुड़े रहे और 1962 में नरैनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बने।बाबा स्वर्गीय जगन्नाथ सिंह 1955 और 1965 में टाउन एरियाअतर्रा के चेयरमैन रहे और 1967 में टाउन एरिया को नगर पालिका अतर्रा का दर्जा दिलवाया तथा सन् 1977 में विधायक रहे। संजय सिंह को भाजपा का जिला संयोजक बनाए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद सहित पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, पुरुषोत्तम पांडेय, लवलेश सिंह, राजेश द्विवेदी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता सहित भाजपा पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें - बीजेपी के संगठन मंत्री के दबाव में महिलाओं को डकैत और बेटे को गांजा तस्कर बनाया

यह भी पढ़ें - अबै तक आपन लाल कै चिट्ठी कै बारै मां डाकिया से पूछत रहौं, अब मोर लाल सोमवार का घरे आ जई

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1