अशोक जाटव बने सड़क प्रबंधन समिति के सदस्य

राज्य सड़क निधि के प्रबंध समिति के सदस्य पद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह की...

Aug 29, 2024 - 00:22
Aug 29, 2024 - 00:24
 0  4
अशोक जाटव बने सड़क प्रबंधन समिति के सदस्य

चित्रकूट। राज्य सड़क निधि के प्रबंध समिति के सदस्य पद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह की संस्तुति पर राज्यपाल ने जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव को नामित किया। इस मनोनयन पर जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व पार्टी नेताओं ने बधाई दी है।

सड़क प्रबंधन समिति के नवनियुक्त सदस्य अशोक जाटव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के उद्देश्य से समिति का गठन किया है। इसलिए प्रदेश के सभी क्षेत्र को प्रतिनिधित्व दिया गया है। बुंदेलखंड में जितनी सड़कें खराब है उन्हे प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी जी ने आम जनमानस की सुविधाओं को देखते हुए सड़कों का रखरखाव बेहतर ढंग से करने के लिए जो कदम उठाया है वह सराहनीय है। बुधवार को जिला पंचायत सभागार में ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, मानिकपुर ब्लाक प्रमुख अरविंद कुमार मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, भाजपा नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता, सुनील सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य उमाकांत त्रिपाठी, शिव अवतार त्रिपाठी, दशरथ प्रजापति, सभासद शंकर यादव, भाजपा नेता ओमप्रकाश बालाजी आदि ने जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव को सदस्य बनने पर बधाई दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0