कृषि मंत्री ने अधिकारियों से बीज, उर्वरकों की ली जानकारी

कृषि, शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग मंत्री सूर्य प्रताप शाही के जनपद आगमन पर एयरपोर्ट में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा...

कृषि मंत्री ने अधिकारियों से बीज, उर्वरकों की ली जानकारी

चित्रकूट। कृषि, शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग मंत्री सूर्य प्रताप शाही के जनपद आगमन पर एयरपोर्ट में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, नगर पालिका परिषद कर्वी अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, उप निदेशक कृषि राजकुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजकमल सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने भगवान कामतानाथ के दर्शन व पूजा अर्चन किया। कृषि विभाग के अधिकारियों से जनपद की फसलों, बीज, उर्वरक आदि के बारे में विस्तृत जानकारी की।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0