हमीरपुर से हाथरस दरबार में गए 68 लोगों का जत्था सकुशल लौटा, घटना को बता रहे साजिश

साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा के दरबार में शामिल होने के लिए जिले से 68 लोगों का जत्था एक बस एवं एक बोलेरो में...

Jul 4, 2024 - 00:49
Jul 4, 2024 - 00:53
 0  1
हमीरपुर से हाथरस दरबार में गए 68 लोगों का जत्था सकुशल लौटा, घटना को बता रहे साजिश

हमीरपुर। साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा के दरबार में शामिल होने के लिए जिले से 68 लोगों का जत्था एक बस एवं एक बोलेरो में रवाना गया था। दरबार में शामिल होने के बाद यह जत्था बुधवार को सकुशल वापस लौट आया है। बाबा के इस अनुयायी जत्थे ने इस घटना को साजिश बताकर बाबा के प्रति आस्था जता रहे हैं।

यह भी पढ़े : Hathras Accident : हादसे में 121 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि, मृतकों में 113 महिलाएं, 6 बच्चे और 2 पुरुष शामिल

साकार विश्व हरि के जिले में करीब 5000 अनुयायी हैं। एक वर्ष पूर्व तक बाबा के सेवादार जिले में मौजूद रहकर अलग-अलग गांवों में दरबार लगाकर प्रचार प्रसार करते रहे हैं। उसके बाद उनके अनुयायी अपने स्तर से बैठक लगाकर इस प्रचार प्रसार को आगे बढ़ाते रहे। जिससे पूरे जिले में इनके अनुयायियों की संख्या पांच हजार से अधिक पहुंच चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते छह माह पूर्व तक सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम कुंडौरा, बांकी, विदोखर, पाटनपुर आदि गांवों में बाबा की फोटो रखकर दरबार लगाकर रिकॉर्डिंग प्रवचनों के साथ अमृत पानी का वितरण किया जाता था।

यह भी पढ़े : हाथरस हादसा : एक्शन में सीएम योगी, घटनास्थल और अस्पताल का लिया जायजा

इस अमृत पानी के पीने मात्र से तमाम असाध्य रोगों के साथ भूत प्रेत की बाधा दूर होने का दावा किया जाता है। फिलहाल पिछले छह माह से जिले में कहीं भी दरबार का आयोजन नहीं हुआ है। अनुयायी संतराम श्रीवास, कल्लू धुरिया, प्रेम कुमार श्रीवास, देशराज सोनी, ब्रजराज यादव, भवानीदीन, वरदानी कुशवाहा ने बताया कि साकार विश्व हरि के हाथरस में आयोजित दरबार में शामिल होने के लिए जिले के मौदहा, सुमेरपुर, भमौरा, लेवा, पासून, खैरी, विदोखर पुरई, विदोखर मेंदनी से 68 लोगों का एक जत्था बस एवं बोलेरो से गया था। सभी लोग सकुशल लौट आए हैं। इनको घटना के पीछे साजिश नजर आ रही हैं। यह लोग बाबा के प्रति आगाध आस्था व्यक्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : हाथरस हादसा : सूरज पाल जेल से छूट कर बन गया कथावाचक 

हमीरपुर में भी लग चुका है साकार विश्व हरि का दरबार

जनपद के विभिन्न गांवों में साकार विश्व हरि के दरबार ज्यादातर सार्वजनिक भूमि पर लगाने के साथ कभी-कभार ग्राम पंचायत सचिवालय में भी आयोजन किए गए हैं। विदोखर मेंदनी के प्रधान लालाराम यादव व पुरई के प्रधान सुंदरलाल प्रजापति ने बुधवार को बताया कि उनके यहां खेल मैदान के साथ पंचायत सचिवालय में भी यह लोग अपना दरबार लगवा चुके हैं। इनका मानना है कि ज्यादातर गांवों में जहां भी दरबार लगे हैं वह सार्वजनिक भूमि पर ही लगाए गए हैं। इन दरबारों की प्रशासन की ओर से कोई अनुमति भी नहीं ली जाती रही है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0