यूपी सरकार के 9 वर्ष : बांदा में प्रभारी मंत्री नंदी ने देखी विकास की झलक, 'पीएम सूर्य घर योजना' बनी आकर्षण का केंद्र

उत्तर प्रदेश सरकार के सफल 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को विकास भवन प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया...

Mar 19, 2026 - 17:00
Mar 19, 2026 - 17:02
 0  23
यूपी सरकार के 9 वर्ष : बांदा में प्रभारी मंत्री नंदी ने देखी विकास की झलक, 'पीएम सूर्य घर योजना' बनी आकर्षण का केंद्र

बांदा। उत्तर प्रदेश सरकार के सफल 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को विकास भवन प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' की अध्यक्षता और मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे के कुशल मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

सोलर ऊर्जा से रोशन हो रहे घर, 150 लोगों ने ली जानकारी

विकास भवन में आयोजित इस प्रदर्शनी में यूपी नेडा से अधिकृत वेंडर कांती इंटरप्राइजेज (इंदिरा नगर, बांदा) द्वारा स्थापित सोलर कैंप विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। शिविर के माध्यम से लगभग 150 आगंतुकों को 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के लाभ, पैनल स्थापना और बिजली बिल में होने वाली भारी बचत के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान मौके पर ही 7 जागरूक नागरिकों ने सोलर पैनल लगवाने हेतु अपना पंजीकरण एवं वेंडर सिलेक्शन पूर्ण किया।

लाभार्थी निरंजन शुक्ला को मंत्री ने किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री श्री नंदी ने योजना के सफल लाभार्थी निरंजन शुक्ला (निवासी बलखंडी नाका, कैलाशपुरी) को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। श्री शुक्ला ने कांती इंटरप्राइजेज के माध्यम से 4 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाया था, जिसके एवज में उन्हें 1,08,000 रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई है। लाभार्थी ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि सोलर पैनल लगने के बाद उनके बिजली बिल में अप्रत्याशित कमी आई है और निर्बाध बिजली का लाभ मिल रहा है।

सब्सिडी का गणित: ₹45,000 से ₹1,08,000 तक की छूट

योजना के तहत सरकार द्वारा भारी अनुदान दिया जा रहा है, जिसका विवरण निम्नवत है:

  • 1 किलोवाट: कुल ₹45,000 सब्सिडी (₹30,000 केंद्र + ₹15,000 राज्य सरकार)।
  • 2 किलोवाट: कुल ₹90,000 सब्सिडी (₹60,000 केंद्र + ₹30,000 राज्य सरकार)।
  • 3 से 10 किलोवाट: अधिकतम ₹1,08,000 सब्सिडी (₹78,000 केंद्र + ₹30,000 राज्य सरकार)।
  • यह समस्त धनराशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी (DBT) के माध्यम से भेजी जा रही है।

भीषण गर्मी में बिजली बिल से पाएं राहत

कांती इंटरप्राइजेज के प्रतिनिधियों ने जनपद वासियों से अपील की है कि वर्तमान गर्मी के मौसम में बढ़ते बिजली बिल के बोझ को कम करने के लिए सोलर पैनल एक बेहतरीन विकल्प है। संस्थान द्वारा भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित उच्च गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप सोलर साइट्स लगाई जा रही हैं। योजना से जुड़कर आम नागरिक न केवल अपनी बिजली स्वयं बना सकते हैं, बल्कि अपने गाढ़े पसीने की कमाई भी बचा सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0