श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के मंगल उत्सव की मनाई जाएगी 50वीं वर्ष गांठ
धर्मनगरी का परंपरागत श्री कृष्ण जन्मोत्सव जल विहार कार्यक्रम एवं विशाल शोभा यात्रा कार्यक्रम आगामी 14 सितम्बर से शुरू...

14 को होगा जल विहार कार्यक्रम एवं विशाल शोभा यात्रा का आयोजन
चित्रकूट। धर्मनगरी का परंपरागत श्री कृष्ण जन्मोत्सव जल विहार कार्यक्रम एवं विशाल शोभा यात्रा कार्यक्रम आगामी 14 सितम्बर से शुरू होगा। जिसमें जल विहार के बाद 15 को बाल भोग एवं दिव्य तुलादान दर्शन के बाद 16 सितम्बर को विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।
जिला मुख्यालय कर्वी में गुरूवार को हुई श्री कृष्ण भक्त मंडल परिवार की बैठक की अध्यक्षता करते हुए ज्योतिषाचार्य पंडित नारायण दत्त त्रिपाठी ने कहा कि श्री कृष्णाभक्तों द्वारा पिछले 50 वर्ष से प्रत्येक वर्ष श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के मंगल उत्सव की 50वीं वर्ष गांठ मनाई जाएगी। परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी आगामी 14 सितम्बर को भगवान का महाभिषेक, श्रृंगार आरती, विशाल शोभा यात्रा एवं जल बिहार कार्यक्रम के तहत कर्वी के शंकर बाजार स्थित गंगा जी रोड आश्रम से विशाल शोभा यात्रा रामघाट के लिए प्रस्थान करेगी। शाम के समय रामघाट में जल बिहार कार्यक्रम होगा। इसके बाद भगवान का बाल भोग एवं दिव्य तुलादान दर्शन कार्यक्रम 15 सितम्बर को होगा और भगवान का छप्पन भोग भंडारा प्रसाद व दिव्य भजन संध्या कीर्तन कार्यक्रम 16 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा। तैयारी बैठक में श्रीकृष्ण भक्त मंडल के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






