जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए 38 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे

जिला अधिवक्ता संघ के विभिन्न पदों के लिए होने वाले वार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार को कल 38 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें सर्वाधिक दावेदार महासचिव पद के लिए...

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए 38 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे

जिला अधिवक्ता संघ के विभिन्न पदों के लिए होने वाले वार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार को कल 38 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें सर्वाधिक दावेदार महासचिव पद के लिए हैं। इस पद के लिए 8 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया हैं जबकि अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

यह भी पढ़े:जालौनः प्रेमी संग देखकर बहन की हत्या करने वाले भाई को उम्रकैद

जिला अधिवक्ता संघ भवन में आज एल्डर्स कमेटी के समक्ष नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। इनमें अध्यक्ष पद के लिए धनराज सिंह, अशोक दीक्षित सीनियर, द्वारिका प्रसाद यादव महासचिव पद के लिए राम प्रकाश शिवहरे राजा, शिव विलास सोनी, मनोज कुमार निगम लाला, जितेंद्र सिंह छेहराव, गोविंद प्रसाद त्रिपाठी, राम मिलन सिंह, यदुनाथ सिंह गौतम, राजेश कुमार त्रिपाठी सोनू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए चंद्रशेखर तिवारी, समान्य उपाध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार सिंह मुन्नू ,नीरज कुमार वर्मा, कमलेश कुमार साहू, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार, दिनेश कुमार भूरागढ़, अजय कुमार सिंह।

यह भी पढ़े:बांदा: सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 17 हजार बच्चों ने बनाई मानव श्रृंखला

 इसी तरह कोषाध्यक्ष पद के लिए संतोष कुमार कटरा, सुनील कुमार वर्मा, जयप्रकाश विश्वकर्मा, बृजेश कुमार द्विवेदी, धीरेंद्र सिंह राठौड़ संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए कमलेश प्रसाद अनुरागी, संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए राम सिंह महोखर, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद के लिए प्रशांत कुमार कश्यप, वरिष्ठ सदस्य पद के लिए जौहरीलाल कुशवाहा, दिनेश निगम, अशोक कुमार त्रिपाठी, मोहम्मद असलम खां, सुनील कुमार गुप्ता, राम बिहारी मिश्रा, कनिष्ठ सदस्य पद के लिए विमलेश कुमार तिवारी, संजय सिंह, अशोक कुमार मिश्रा, हर्षित सिंह, योगेश पुरवार व बुधराज प्रजापति शामिल हैं।

यह भी पढ़े:अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन कहीं जन्मे राम, कहीं वैदेही

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0