स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें : केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि (स्मृति दिवस) पर उन्हें श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका...

Jul 4, 2026 - 13:05
Jul 4, 2026 - 13:13
 0  7
स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें : केशव प्रसाद मौर्य

स्मृति दिवस पर उपमुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि (स्मृति दिवस) पर उन्हें श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्रसेवा, आध्यात्मिक चेतना, मानव कल्याण और युवाओं के चरित्र निर्माण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत की सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचाया। उनका मानना था कि राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार जागरूक, शिक्षित, संस्कारित और आत्मविश्वासी युवा है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार महापुरुषों, संतों और समाज सुधारकों के योगदान को सम्मानपूर्वक स्मरण कर नई पीढ़ी को उनके विचारों से जोड़ने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का प्रत्येक निर्णय राष्ट्रहित, जनकल्याण, गरीबों के उत्थान और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से लिया जा रहा है। सरकार अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

अंत में उपमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से स्वामी विवेकानंद के राष्ट्रभक्ति, सेवा, समरसता, आत्मानुशासन और मानवता के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में सक्रिय योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0