सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव को पुलिस ने छह घंटे की रिमांड पर लिया

झांसी के गरौठा के सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव को ..

सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव को पुलिस ने छह घंटे की रिमांड पर लिया

झांसी के गरौठा के सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव को पुलिस ने बुधवार को छह घंटे की पुलिस रिमांड पर लिया। जेल से पुलिस उसे अपने साथ ले गई। पुलिस ने 72 घंटे की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने छह घंटे की ही मंजूर की। रिमांड पर पुलिस पूर्व विधायक से घटना को लेकर पूछताछ करेगी। उसे घटना स्थल पर भी ले जाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - मातृशक्ति,दुर्गावाहिनी की महिलाएं शौर्य यात्रा में तलवारे लेकर निकली

बता दें कि पूर्व विधायक को कुख्यात अपराधी लेखराज सिंह को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज था। इस मामले में अब तक 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें से 11 आरोपी जेल में हैं।पुलिस ने सोमवार को गरौठा के पूर्व सपा विधायक दीपनारायण सिंह यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मंगलवार को पुलिस की ओर से 72 घंटे (तीन दिन) की रिमांड मांगी गई, लेकिन एमपी /एमएलए कोर्ट ने छह घंटे की ही मंजूर की। अधिवक्ता मनीष सिंह यादव ने बताया कि दीपनारायण को पुलिस  सुबह 10 से शाम चार बजे तक ही रिमांड पर ले सकेगी। इस दौरान पुलिस उससे घटना के संबंध में पूछताछ करेगी। घटना के संबंध में अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जाएगी।

मंगलवार को दीपनारायण को जेल से अदालत पेशी पर लाया जाना था। इसके मद्देनजर पुलिस की ओर से जेल से लेकर कचहरी तक के मार्ग पर कड़ी चौकसी की व्यवस्था की थी। बैरियर भी लगाए गए थे। डीएम, एसएसपी ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था, लेकिन बाद में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी हो गई। वहीं, पुलिस ने पूर्व विधायक को धारा 307 का आरोपी बनाते हुए अदालत में वारंट तामील कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। इस पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी।

यह भी पढ़ें -उप्र के लखीमपुर खीरी में सड़क हादसा, आठ की मौत, 25 घायल

यह भी पढ़ें -इस स्टेशन से होकर चलेंगी छह पूजा स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0