मातृशक्ति,दुर्गावाहिनी की महिलाएं शौर्य यात्रा में तलवारे लेकर निकली

विश्व हिन्दू परिषद जिला बांदा के अनुशांगिक आयाम मातृशक्ति ..

Sep 28, 2022 - 03:08
Sep 28, 2022 - 03:47
 0  6
मातृशक्ति,दुर्गावाहिनी की महिलाएं शौर्य यात्रा में तलवारे लेकर निकली
फाइल फोटो

बांदा | विश्व हिन्दू परिषद जिला बांदा के आनुषांगिक आयाम मातृशक्ति दुर्गावाहिनी द्वारा बांदा नगर में  भव्य पथ संचलन (शौर्य यात्रा) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस संचलन यात्रा में माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों सहित सभी प्रखंडों सहित हिन्दू समाज की मातृशक्ति दुर्गावाहनी की बहनो व मातायें हाथों में तलवार लेकर निकली।

यह भी पढ़ें -अपनी अकर्मण्यता की ठीकरा विधायक पर फोड़ने को बुलाई प्रेस कांफ्रेंस क्या ड्रामेबाजी थी?


कार्यक्रम में प्रांत संयोजिका मातृशक्ति कानपुर प्रान्त डॉ सीमा जादौन द्वारा सभी मातृशक्ति दुर्गावाहिनी बांदा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उत्साहवर्धन किया गया, अपने उद्वोधन में डॉ सीमा द्वारा सनातन वैदिक धर्म और संस्कृति पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने सभी बहनों को वर्तमान समय और परिस्थितियो के परिप्रेक्ष्य में अवगत कराते हुए, उन्हें सजग और सतर्क रहते हुए, धर्म पालन करने का आवाहन किया।

यह भी पढ़ें - इस स्टेशन से होकर चलेंगी छह पूजा स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत


इस दौरान विभाग मातृशक्ति संयोजिका सुबोधिनी भटनागर, विभाग संयोजिका दुर्गावाहिनी करुणा रैकवार, जिला संयोजिका मातृशक्ति अंजू अग्रवाल, जिला संयोजिका दुर्गावाहिनी ऋतम्भरा, विभाग अध्यक्ष अशोक, विभाग गौरक्षा राजकिशोर तिवारी, विभाग मठ मंदिर प्रमुख शान्तनु चतुर्वेदी, जिला संरक्षक डॉ सुरेन्द्र भटनागर, जिलाअध्यक्ष चन्द्र मोहन बेदी, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश त्रिपाठी, जिला मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह, जिला संगठन मंत्री विवेक, जिला कोषाध्यक्ष रवि मोहन, जिला धर्म प्रसार विमल, सह धर्म प्रसार प्रमुख अभिषेक पाण्डेय, नगर मंत्री मनीष मंगल, बजरंग दल जिला सह संयोजक देवराज राजपूत, विश्राम कुमार धुरिया, समाज सेवी श्याम मोहन धुरिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन, महिला जिलाध्यक्ष वन्दना गुप्ता सहित विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल, मातृशक्ति दुर्गावाहिनी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -शारदीय नवरात्र: दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी का अद्भुत स्वरूप देख श्रद्धालु हुए निहाल

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1