सरसई गांव में धूमधाम से निकला जवारा मेला, भक्ति में डूबा जनसमूह

विकास खंड क्षेत्र के सरसई गांव में नवरात्रि के पावन अवसर पर जवारा मेला का भव्य आयोजन किया गया। गांव के देव स्थानों पर विधि-विधान...

Mar 31, 2026 - 18:16
Mar 31, 2026 - 18:19
 0  11
सरसई गांव में धूमधाम से निकला जवारा मेला, भक्ति में डूबा जनसमूह

देवी गीतों और झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने किया पूजन-अर्चन

कुरारा, हमीरपुर। विकास खंड क्षेत्र के सरसई गांव में नवरात्रि के पावन अवसर पर जवारा मेला का भव्य आयोजन किया गया। गांव के देव स्थानों पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद देवी गीतों के साथ यह मेला हाईवे किनारे स्थित सैय्यद बाबा के स्थान पर संपन्न हुआ।

परंपरा के अनुसार ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल द्वारा नवरात्रि में जवारा बोए जाते हैं, जिन्हें तेरस के दिन पूरे गांव में धूमधाम से निकाला जाता है। इसके साथ ही गांव के अन्य ग्रामीण भी जवारा बोकर उनकी सेवा करते हैं और पूरे उत्साह के साथ मेले में भाग लेते हैं।

जवारा शोभायात्रा के दौरान महिलाएं सिर पर जवारा रखकर देवी गीत गाते हुए चल रही थीं, वहीं श्रद्धालु टोलियों में झांझ, मंजीरा और ढोलक की धुन पर भक्ति गीत गाते नजर आए। कई श्रद्धालुओं ने पारंपरिक आस्था के तहत अपने मुंह में लोहे की सांग छेदकर पूजा-अर्चना की।

पूरे आयोजन के दौरान गांव का वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर रहा। इस अवसर पर चेयरमैन हमीरपुर कुलदीप निषाद, रामबाबू प्रजापति, धर्मेंद्र सिंह, विवेक पालीवाल, सूरज श्रीवास्तव सहित आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्ट : अखिलेश सिंह गौर, (कुरारा) हमीरपुर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0