जिला प्रशासन ने मीडिया प्रतिनिधियों के सत्यापन और अद्यतन विवरण के लिए माँगी जानकारी

जनपद हमीरपुर में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों की ओर से कार्य कर रहे पत्रकारों, संवाददाताओं और प्रतिनिधियों के सत्यापन और उनके अद्यतन...

Aug 20, 2026 - 16:25
Aug 20, 2026 - 16:29
 0  32
जिला प्रशासन ने मीडिया प्रतिनिधियों के सत्यापन और अद्यतन विवरण के लिए माँगी जानकारी

जिले में कार्यरत सभी पत्रकारों का विवरण 31 अगस्त 2026 तक उपलब्ध कराने के निर्देश

हमीरपुर। जनपद हमीरपुर में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों की ओर से कार्य कर रहे पत्रकारों, संवाददाताओं और प्रतिनिधियों के सत्यापन और उनके अद्यतन विवरण के संधारण के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) एवं प्रभारी मीडिया, हमीरपुर द्वारा सभी मीडिया संस्थानों के संपादकों, ब्यूरो प्रमुखों और प्रबंधकों से इस संबंध में आवश्यक जानकारी मांगी गई है।

प्रशासन द्वारा जारी पत्र के अनुसार, हमीरपुर जनपद में वर्तमान में कार्य कर रहे प्रत्येक मीडिया प्रतिनिधि का नाम, पदनाम (जैसे ब्यूरो चीफ, संवाददाता, प्रतिनिधि आदि), मोबाइल नंबर और कार्यक्षेत्र/तहसील का विवरण संकलित किया जाना है। साथ ही, यह स्पष्ट पुष्टि भी मांगी गई है कि संबंधित व्यक्ति संस्थान द्वारा अधिकृत है और वर्तमान में जनपद में कार्य कर रहा है।

यदि पूर्व में कार्यरत कोई पत्रकार अब संबंधित संस्थान के लिए कार्य नहीं कर रहा है, तो उसके संबंध में भी स्पष्ट सूचना देने को कहा गया है ताकि अभिलेखों को अद्यतन रखा जा सके।

यह संपूर्ण जानकारी 31 अगस्त 2026 तक जिला सूचना कार्यालय, हमीरपुर के ई-मेल (dioinfohamirpur@gmail.com) तथा व्हाट्सएप नंबर (9453005396) पर संस्थान के सक्षम अधिकारी के हस्ताक्षर और मुहर के साथ उपलब्ध करानी होगी। यह प्रक्रिया भविष्य में मीडिया संबंधी आधिकारिक सूचनाओं के सुगम संप्रेषण के उद्देश्य से की जा रही है।

रिपोर्ट : अखिलेश सिंह गौर, (कुरारा) हमीरपुर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0