कुरारा के श्री राम कृष्ण पीजी कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जागरूकता पदयात्रा

स्थानीय श्री राम कृष्ण परास्नातक महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के समर्थन में जागरूकता पदयात्रा निकाली गई...

Apr 15, 2026 - 17:49
Apr 15, 2026 - 17:50
 0  4
कुरारा के श्री राम कृष्ण पीजी कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जागरूकता पदयात्रा

छात्राओं ने रखे विचार, हस्ताक्षर अभियान चलाकर महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

कुरारा (हमीरपुर)। स्थानीय श्री राम कृष्ण परास्नातक महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के समर्थन में जागरूकता पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण को लेकर अपने विचार व्यक्त किए और समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर से छात्राओं ने जागरूकता पदयात्रा निकाली, जिसके बाद संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक पीयूष श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं ने कहा कि देश की आधी आबादी नारी शक्ति है और महिलाओं को अपने अधिकारों व सम्मान के लिए आगे आना होगा।

वक्ताओं ने देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज महिलाएं शिक्षा के बल पर संसद, विधानसभाओं और विभिन्न सेवाओं में अपनी भागीदारी निभा रही हैं। नारी शक्ति का उदाहरण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बताया गया, जिन्होंने सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचकर महिलाओं को नई दिशा दी है।

कार्यक्रम के दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। पदयात्रा का नेतृत्व पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उपासना मिश्रा ने किया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अशोक तिवारी, डॉ. अंजू लता सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

रिपोर्ट : अखिलेश सिंह गौर, (कुरारा), हमीरपुर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0