सुषमा स्वरूप विद्यालय का शानदार रिजल्ट, उत्कर्ष यादव ने जिले में तीसरा स्थान पाया
सुषमा स्वरूप विद्यालय के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है...
कक्षा 10वीं का परिणाम शत-प्रतिशत, सात विद्यार्थियों ने 91% से अधिक अंक किए हासिल
चित्रकूट। सुषमा स्वरूप विद्यालय के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र उत्कर्ष यादव ने जिले की टॉप-10 सूची में तीसरा स्थान प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। यह सफलता विद्यालय परिवार के लिए गर्व और हर्ष का विषय बनी हुई है।
विद्यालय का कक्षा 10वीं का परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। कुल सात विद्यार्थियों ने 91 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगाए। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार अंचल एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, सुव्यवस्थित सुविधाएं और अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है, जिसका परिणाम उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के रूप में सामने आया है।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद छात्र-छात्राएं मेहनत और अनुशासन के बल पर न केवल जिले की वरीयता सूची में स्थान बना रहे हैं, बल्कि विभिन्न प्रतियोगी क्षेत्रों में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक एवं निदेशक अजय अग्रवाल, रचना अग्रवाल तथा प्राचार्या अपर्णा पांडेय ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों की भी सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
